प्रफुला
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]प्रफुला पु संज्ञा स्त्री॰ [प्रफुल्ल(=खिला हुआ)]
१. कुमुदिनी । कुँई । उ॰—प्रफुला हार हिए लसै सन की बेदी भाल । राखति खेत खरी खरी खरे उरोजन बाल ।—बिहारी (शब्द॰) । विशेष—पं॰ हरिप्रसाद ने इस दोहे का जो संस्कृत अनुवाद आर्या छद में किया है । उसमें यही अर्थ लिया है—लसित कुमुदिनीमाला ग्रामीणा क्षण कुसुमतिलकभाला । उन्नत पयोधरेयं रक्षित बालोत्थिया क्षेत्रम् ।
२. कमलिनी । कमल । उ॰—छूँवैगा जो, तू रे । भवँर कहुँ याको तनक हू । करूँ तोको बंदी पकरि प्रफुला के उदर में ।—लक्ष्मणसिंह (शब्द॰) ।