प्रफुल्ल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]प्रफुल्ल वि॰ [सं॰]
१. विकासयुक्त । खिला हुआ । विकसित । प्रस्फुटित । जैसे, प्रफुल्ल कुसुम ।
२. कुसुमित । फूला हुआ । जिसमें फूल लगें हों ।
३. खूला हुआ । जो मुँदा हुआ न हो जैसे, प्रफुल्ल नेत्र ।
४. प्रसन्न । हँसता हुआ । आनंदित । जैसे, प्रफुल्ल वदन । यौ॰—प्रफुल्लनयन । प्रफुल्लनेत्र । प्रफुल्ललोचन । प्रफुल्लवदन ।