प्रयोक्ता
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]प्रयोक्ता संज्ञा पुं॰ [सं॰ प्रयोक्तृ]
१. प्रयोगकर्ता । जैसे, शब्द- प्रयोक्ता । उ॰—बिना प्रयोक्ता के हुए, यहाँ भोग भी रोग ।—साकेत, पृ॰ २५२ ।
२. नियोजित करनेवाला ।
३. ऋण देनेवाला । उत्तमर्ण । महाजन ।
४. प्रधान अभिनय करनेवाला । सूत्रधार ।
५. वाण चलानेवाला । कमनैत (को॰) ।
६. प्रेरक । प्रेरणा प्रदान करनेवाला (को॰) ।
७. माध्यम । वाहक (को॰) ।