प्रेमगर्विता
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]प्रेमगर्विता संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] साहित्य में वह नायिका जो अपने पति के अनुराग का अहंकार रखती हो । वह स्त्री जिसे इस बात का अभिमान हो कि मेरा पति मुझे बहुत चाहता है । उ॰— आँखिन मैं पुतरी ह्वै रहै हियरा में हरा ह्नै सबै रस लूटै । अंगन संग बसै अँगराग ह्नै, जीव तें जीवनमूरि न टूटैं । देव जू प्यारे के न्यारे सबै गुन, मो मन मानिक तैं नहिं छूटै । और तियान तैं तौ बतियाँ करैं, मो छतियाँ तैं छिनो जनि छूटैं ।—देव (शब्द॰) ।