प्रोटेस्टेण्ट
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]प्रोटेस्टेंट संज्ञा पुं॰ [अं॰] ईसाइयों का एक संप्रदाय । विशेष—इसका आरंभ यूरीप में सोलहवीं शताब्दी में उस समय हुआ था जब लूथर ने ईसाई धर्म का संस्कार आरंभ किया था । इस संप्रदाय के लोग रोमन कैथोलिक संप्रदायवालों का और साथ ही पोप के प्रबल अधिकारों का विरोध और मूर्तिपूजा आदि का निषेध करते हैं । कुछ दिनों तक इस मत की बहुत प्रबलता थी, और अब भी ईसाई देशों में इस संप्रदाय के लोगों की संख्या अधिक है ।