प्रौढ़ा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]प्रौढ़ा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ प्रौढा]
१. अधिक वयसवाली स्त्री । वह स्त्री जिसे जवान हुए बहुत दिन हो चुके हों ।
२. साहित्य में एक नायिका । वह नायिका जो कामकला आदि अच्छी तरह जानती हो । विशेष—साधारणतः ३० वर्ष से ५० या ५५ वर्ष तक की आयुवाली स्त्री प्रौढ़ा मानी जाती है । भावप्रकाश के अनुसार ऐसी स्त्री वर्षा और वसंत ऋतु में संभोग करने के योग्य होती है । साहित्य में इसके रतिप्रीता और आनंदसंमोहिता ये दो भेद माने गए है । मानभेदानुसार धीरा, अधीर और धीरा- धीरा ये तीन भेद तथा स्वाभावानुसार अन्यसुरतदुःखिता, वक्रोक्तिगर्विता और मानवती ये तीन भेद माने जाते हैं । इसके अतिरिक्त स्वकीया, परकीया और सामान्या से तीन भेद इसमें लगते हैं ।