सामग्री पर जाएँ

प्लाञ्चेट

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

प्लांचेट संज्ञा पुं॰ [अं॰] मेस्मेरेज्म पर विश्वास रखनेवालों के काम की पान के आकार की लकड़ी की एक छोटी तख्ती । विशेष—इसके चौड़े भाग के नीचे दो पाए मढ़े हुए होते हैं । जिनके नीचे छोटे छोटे पहिए लगे हुए होते है और आगे की नोक की और एक छेद होता है जिसमें एक पेंसिल लगा दी जाती है । कहते हैं, जब एक या दो आदमी उस तख्ती पर धीरे से अपनी उंगलियाँ रखते हैं तब वह खसकने लगती है और उसमें लगी हुई पेंसिल से लकीरें, अक्षर, शब्द और वाक्य बनते है, जिनसे लोग अपने प्रश्नों का उत्तर निकाला करते है, अथवा गुप्त भेदों का पता लगाया करते हैं । इसका आविष्कार ईसवी १८५५ में हुआ था और इसके संबंध में कुछ दिनों तक लोगों में बहुत से झूठे विश्वास थे ।