फरियाद
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]फरियाद संज्ञा स्त्री॰ [फा॰ फरियाद]
१. दुःखित या पीड़ित प्राणियों का अपने परित्राण के लिये चिल्लाना । दुःख से बचाए जाने के लिये पुकार । शिकायत । नालिश । जैसे, नौकर का अपने मालिक से फरियाद करना, विद्यार्थी का अपने शिक्षक से फरियाद करना । उ॰— (क) कबिरा दर दीवान में क्योंकर पावै दाद । पहिले बुरा कमाइ के पीछे कर फरियाद ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) था इरादा तेरी फरियाद करूँ हाकिम से । वह भी कमबख्त तेरा चाहनेवाला निकला ।— नजीर (शब्द॰) ।
२. बिनती । प्रार्थना । यौ॰— फरियादरस = पीड़ित को न्याय देने या दिलानेवाला । फरियादरसी = न्याय । इंसाफ ।