फरोदस्त
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]फरोदस्त संज्ञा पुं॰ [फा॰] एक प्रकार का संकर राग जो गौरी, कान्हड़ा और पूरबी के मेल से बना होता है । कहते हैं, यह राग अमीर खुसरो ने निकाला था ।
२. एक ताल जो १४ मात्राओं का होता है और जिसमें ५ आघात और २ खाली होते हैं । इसके तबले के बोल इस प्रकार हैं— धिन ^१, धिन ^२, धाकेटे ^३, ताग धिन धा गदे ता, तेटेकता, गदिधेन । धा ।