सामग्री पर जाएँ

फलीता

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

फलीता संज्ञा पुं॰ [अ॰ फ़लीतह्]

१. बड़ आदि के बररोह या छाल आदि के रेशों से बटी हुई रस्सी का टुकडा़ जिसमें तोडे़दार बंदूक दागने के लिये आग लगाकर रखी जाती है । पलीता ।

२. बत्ती ।

३. पत्ती डोर जो गोट लगाते समय सुंदरता के लिये कपडे़ के भीतर किनारा छोड़कर ऊपर से बखिया की जाती है ।

४. प्रेतबधित को बाधाशांति के लिये धूनी देनेवाली तावीज की बत्ती । मुहा॰— फलीता दिखाना=(१) आग लगाना । (२) तोप या बंदूक को दागना । फलीता सुँघाना = ताबीज या जंतर की धूनी देना ।