सामग्री पर जाएँ

फ़ायदा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

फ़ायदा संज्ञा पुं॰ [अ॰ फ़ाइदह्, फ़ायदह्]

१. लाभ । नफ़ा । प्राप्ति । आय । जैसे,—इस रोज़गार में बड़ा फ़ायदा है ।

२. प्रयोजन- सिद्धि । अर्थ पूरा होना । जैसे,—उससे पूछने से कुछ फ़ायदा नहीं, वह न बतावेगा ।

३. अच्छा फल । अच्छा नतीजा । भला परिणाम । जैसे,—महात्माओं का उपदेश सुनने से बहुत फ़ायदा होता है ।

४. उत्तम प्रभाव । अच्छा असर । बुरी से अच्छी दशा में लाने का गुण । जैसे,—इस दवा ने बहुत फ़ायदा किया । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । मुहा॰—फ़ायदे का = फ़ायदा पहुँचानेवाला । लाभदायक ।