फाँदना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]फाँदना ^१ क्रि॰ अ॰ [सं॰ फणन, हिं॰ फानना] झोंक के साथ शरीर को ऊपर उठाकर एक स्थान से दुसरे स्थान पर जा पड़ना । कूदना । उछलना । उ॰—दृग मुगनैननि के कहूँ फाँद न पावै जान । जुलुक फँदा मुख भूमि पै रोपे बधिक सुजान । रसनिधि (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
फाँदना ^२ क्रि॰ स॰
१. उछलकर पार करना । कूदकर लाँघना ।
फाँदना ^३ क्रि॰ स॰ [हिं॰ फंदा] फंदे में डालना । फँसाना । उ॰— कुटिल अलक सुभाय हरि के भुवनि पै रहे आय । अनो मम्मथ फाँदि फंदन मीन विधि लटकाय ।—सूर (शब्द॰) ।
फाँदना † ^४ क्रि॰ स॰ [हिं॰] दे॰ 'फानना' ।