फायर
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]फायर संज्ञा पुं॰ [अं॰ फा़यर]
१. आग ।
२. दे॰ 'फैर' । यौ॰—फायर आर्म = आग्नेयास्त्र । जैसे, बंदूक, पिस्तौल, रिवा- ल्वर आदि । फायर इंजन, फायर एंजिन, = आग बुझाने की कल । वि॰ दे॰ 'दमकल' । उ॰—बारे फायर इंजन समय पर आ पहुँचा और अग्नि का वेग कम हुआ ।—काया॰, पृ॰ ३३४ । फायर ब्रिगेड । फायर मैन ।
फायर ब्रिगेड संज्ञा पुं॰ [अं॰ फायर + ब्रिगेड] आग बुझानेवाले कर्मचारियों का दल ।
फायर मैन संज्ञा पुं॰ [अं॰ फा़यरमैन] वह कर्मचारी जो इंजन में कोयला झोंकने का काम करता है ।