सामग्री पर जाएँ

फिकरा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

फिकरा संज्ञा पुं॰ [अं॰ फिक़रह्]

१. शब्दों का सार्थक समूह । वाक्य । जुमला ।

२. झाँसापट्टी । दमबुत्ता । यौ॰—फिकरेबाज । मुहा॰—फिकरा चलाना = धोखा देने के लिये कोई बात बनाकर कहना । जैसे,—आप भी बैठे बैठे फिकरा चलाया करते हैं । फिकरा चलना = धोखा देने के लिये कही हुई बात का अभीष्ट फल होना । जैसे, अगर आपका फिकरा चल गया तो रुपए मिल ही जायँगे । फिकरा देना या बताना = झाँसा देना । दम बुत्ता देना । फिकरा बनाना या तराशना = धोखा देने के लिये कोई बात गढ़कर कहना । फिकरे सुनाना, ढालना या कहना = व्यंगपूर्ण बात कहना । बोली बोलना । आवाज कसना ।