फुँदना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]फुँदना संज्ञा पुं॰ [हिं॰ फूल + फंद ? या देश॰]
१. फूल के आकार की गाँठ जो बंद, इजारबंद, चोटी बाँधने या धोती कसने की डोरी, झालर आदि के छोर पर शोभा कै लिये बनाते हैं । फुलरा । झब्वा । उ॰—उठी सो धूम नयन गरुवानी । लागी परै आँसु बहिरानी । भीनै लागि चुए कठमुंदन । भीजै भँवर कमल सिर फुंदन ।—जायसी (शब्द॰) ।
२. तराजू की डंड़ी के बीच की रस्सी की गाँठ ।
३. कोड़े की डोरी के छोर पर की गाँठ ।
४. सूत आदि का बँधा हुआ गुच्छा या फूल जो शोभा के लिये डोरियों आदि में लटकता रहता हैः । झब्बर ।