फुरफुराना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]फुरफुराना ^१ क्रि॰ अ॰ [अनु॰ फुरफुर]
१. फुरफुर करना । उड़कर परों का शब्द करना । जैसे, चिड़ियों या फतिंगों का फुरफुराना ।
२. किसी हलकी छोटी वस्तु (जैसे, रोएँ, बाल आदि) का हवा में इधर उधर हिलना । हलकी वस्तु का लहराना ।
फुरफुराना ^२ क्रि॰ स॰
१. पर या और कोई हलकी वस्तु हिलाना जिससे फुर फुर शब्द हो । जैसे, पर फुरफुराना ।
२. कान में रूई की फुरेरी फिराना । जैसे,—कान में खुजली है तो फुरेरी डालकर फुरफुराओ ।