फुलगोभी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]फुलगोभी संज्ञा स्त्री॰ [हि॰ फूल + गोभी] गोभी की एक जाति जिसमें मंजरियों का बँधा हुआ ठोस पिंड़ होता है जो तरकारी के काम में आता है । विशेष— इसके बीज असाढ़ से कुआर तक बोए जाते है । इसके बीज की पहले पनीरी तैयार करते है । फिर पोधों को उखाड़ उखाड़कर क्यारियों में लगाते है । कहीं कहीं पौधे कई बार एक स्थान से उखाड़कर दूसरे स्थान में लगाए जाते हैं । दो ढ़ाई महीने पीछे फुलों की घुंड़ियाँ दिखाई देती है । उस समय कीड़ों सें बचाने के लिय़े पौधौ पर राख छितराई जाती है । कलियों के फूटकर अलग होने के पहले ही पीछे काट लिए जाते है ।