फेँटा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]फेँटा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ फेंट]
१. कमर का घेरा ।
२. धोती का वह भाग जो कमर में लपेटकर बाँधा गया हो ।
३. पटुका कमरबंद ।उ॰— अब मै नाच्यो बहुत गुपाल । माया को कठि फेंटा बाँध्यो लोभ तिलक दियो भाल ।— सूर (शब्द॰) ।
४. वह वस्त्र जो सिर पर लपेटकर बाँधा जाता है । छोटी पगड़ी ।
५. अटेरन पर लपेटा हुआ सूत । सूत की बड़ी अटो ।