फेनी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]फेनी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ फेनिका या फेणी] लपेटे हुए सूत के लच्छे के आकार की एक मिठाई । उ॰—(क) फेनी पापर भूजे भए अनेक प्रकार । भइ जाउर भिजियाउर सीझी सब जेवनार ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) घेवर फेनी और सहारी । खोवा सहित खाव बलिहारी ।—सूर (शब्द॰) । विशेष—ढीले गुँधे हुए मैदे को थाली में रखकर घी के साथ चारों ओर गोल बढा़ते हैं । फिर उसे कई बार उँगलियों पर लपेटकर बढा़ते हैं । इस प्रकार बढा़ते और लपेटते जाते हैं । अंत में घी में तलकर चाशनी में पागते या यों ही काम में लाते हैं । यह मिठाई दूध में भिगोकर खाई जाती है ।