फेरफार
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]फेरफार संज्ञा पुं॰ [हिं॰ फेर]
१. परिवर्तन । उलट फेर । उलट पलट । जैसे,—इसमें इधर बहुत फेरफार हुआ है ।
२. अंतर । बीच । फर्क ।
३. टालमटूल । बहाना । उ॰—भानु सो पढ़न हनुमान गयो भानु मन अनुमानि सिसुकेलि कियो फेरफार सो ।—तुलसी (शब्द॰) ।
४. घुमाव फिराव । पेंच । चक्कर जैसे, फेरफार की बात ।