फेल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]फेल ^१ संज्ञा पुं॰ [अ॰ फेल] कर्म । काम । कार्य । जैसे, बदफेल, बुरा फेल । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना ।
फेल ^२ वि॰ [अं॰ फे़ल] अकृतकार्य । जिसे कार्य में सफलता न हुई हो । असफल । जैसे, इम्तहान में फेल होना । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना ।
फेल ^३ संज्ञा पुं॰ [सं॰] जूठा अन्न । उच्छिष्ट [को॰] ।
फेल ^४ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का वृक्ष जिसे बेपार भी कहते हैं । वि॰ दे॰ 'बेपार' ।