फोता
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]फोता संज्ञा पुं॰ [फा॰ फोतह्]
१. पटुका । कमरबंद ।
२. पगड़ी । सिरबद ।
३. वह रुपया जो प्रजा उस भूमि या वित्त के लिये जो उसके अधिकार या जोत में हो राजा वा जिमींदार को दे । पोत । उ॰—साँचो सो लिखवार कहावै । काया ग्राम मसाहत करिकै जमा बाँधि ठहरावै । मन्मथ करे कैद अपनी में जान जहतिया लावै । माँड़ि माँड़ि खलिहान क्रोध को फोता भजन भरावै ।—सुर (शब्द॰) ।
४. थैली । कोष । थैला ।
५. अंडकोश ।