सामग्री पर जाएँ

फ्रिस्केट

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

फ्रिस्केट संज्ञा स्त्री॰ [अं॰ फ्रिस्केट] लोहे की चददर का बना हुआ चौखटा जो हाथ से चलाए जानेवाले प्रेस के डाले में जड़ा रहता है । विशेष—छापने के समय कागज के तख्ते को डाले पर रखकर इसी चौखटे से ऊपर से बंद कर देते हैं, फिर डाले को गिराकर प्रेस में दबाते हैं । कागज के तख्ते पर इन जगहों पर जो फ्रिस्केट के छेद से खुली रहती है मैटर छप जाता है और शेष अंश ढँके रहने से सादा रहता है ।