सामग्री पर जाएँ

फ्रीमेसनरी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

फ्रीमेसनरी संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ फ्रीमेसनरी] एक प्रकार का गुप्त संघ या सभा जिसकी शाखा प्रशाखाएँ युरप, अमेरिका तथा संसार के उन सब स्थानों में हैं जहाँ युरोपिन हैं । यह भारत में भी है । विशेष—इस सभा का उद्देश्य समाज की रक्षा करनेवाले सत्य, दान, औदार्य, भ्रातृभाव आदि का प्रचार कहा जाता है । फ्रिमेसनों की सभाएँ गुप्त हुआ करती है और उनके बीच कुछ ऐसे संकेत होते हैं जिनसे वे अपने संघ के अनुयायियों को पहचान लेते हैं । ये संकेत, कोनिया, परकार, आदि राजगीरों के कुछ औजार के चिह्न कहे जाते हैं । प्राचीन काल में युरोप में उन कारीगरों या राजगीरों की इसी नाम की एक संस्था थी जो बड़े बड़े गिरजे बनाया करते थे । इन्हीं संकेतों के कारणः जो असली कारीगर होते थे वे ही भरती हो पाते थे । इसी आदर्श पर सन् १७१७ ई॰ में फ्रोमेसन संस्थाएँ स्थापित हुई जिनका उद्देश्य अधिक व्यापक रखा गया ।