बगनी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बगनी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [देशज] एक प्रकार की घास जिसे कहीं कहीं लोग भाँग के साथ पीते हैं । इससे उसका नशा बहुत बढ़ जाता है । दे॰ 'बगई' । उ॰—(क) बगनी भंगा खाइ कर मतवाले माजी ।—दादू (शब्द॰) । (ख) जी भाँग भुजाना हगनी छाना भए दिवाना सँताना ।—सुंदर ग्रं॰, भाँ॰ १, पृ॰ २३७ ।
बगनी ‡ ^२ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ बाग + मेल]
१. दूसरे के घोड़े के साथ बाग मिलाकर चलना । पाँत बाँधकर चलना । बराबर बराबर चलाना । उ॰— जो गज मेलि हौद सँग लागे । तो बगमेल करहु सँग लागे ।—जायसी (शब्द॰) ।
२. बराबरी । समानात । तुलना । उ॰— भूधर भनत ताकी बास पाय सोर करि कुत्ता कोतवाल को बगानो बगमेवला में ।—भूधर (शब्द॰) ।