बगेरी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बगेरी संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] सारे भारत में पाई जानेवाली खाकी रंग की एक छोटी चिड़िया । बगौधा । बघेरी । भरुही । विशेष— यह डीलड़ौल में गौरैया के समान होती है और मैदानों में जलाशयों के पास पाई जाती है । यह जमीन के साथ इस तरह चिमट जाती है कि सहज में दिखाई नहीं देती । यह झुंड़ों में रहती है । इसे संस्कृत में भरद्वाज कहते हैं । इसे कहीं कहीं उसरबगेरी भी कहा जाता है ।