बजमार
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बजमार पु † वि॰ [हिं॰ बज्र + मारा] [स्त्री॰ बजमारी] बज्र से मारा हुआ । जिसपर बज्र पड़ा हो । उ॰— (क) दान लेहु देहु जान काहे को कान्ह देत हो गारो । जो कोऊ कह्यो करै रीहठ याही मारग आवै बजमारी ।— सूर (शब्द॰) । (ख) ये अलि इकंत पाइ पायन परै हैं आय हौं न तंब हेरी या गुमान बजमारे सों ।— पद्माकर (शब्द॰) । (ग) जा बजमारे अब मैं तो सों भूलि कछू नहि कहिहौं ।— अयौध्या॰ (शब्द॰) । विशेष— इस शब्द का प्रयोग प्रायः स्त्रियाँ गाली या शाप के रूप में करती हैं ।