बटना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बटना ^१ क्रि॰ स॰ [सं॰ यट(=बटना)] कई तंतुओं, तागों या तारो को एक साथ मिलाकर इस प्रकार ऐठना या घुमाना कि वे सव मिलकर एक हो जाँय । ऐंठन देकर मिलाना ।
बटना ^२ संज्ञा पुं॰ रस्सी बटने का औजार ।
बटना ^३ क्रिया अ॰ [हिं॰ बट्टा(=पीसने का पत्थर)]
१. सिल पर रखकर पीसा जाना । पिसना । उ॰— हिकमत जो जानो चहौ सीखौ याके पास । बटै कुटै न तनै तऊ केसर रंग सुवास ।— रसनिधि (शब्द॰) ।
२. बहक जाना । बँट जाना ।
३. खत्म होना । चुक जाना । खलास होना । संयो क्रि॰—जाना ।
बटना ^४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ उद्वर्तम, प्रा॰ उव्वटन] उबटन । सरसो, चिरौंजी आदि का का लेप जो शरीर की मैल छुड़ाने के लिये मला जाता है ।