बतख
दिखावट

संज्ञा
[सम्पादित करें]बतख 1. एक जलचरी पक्षी जो तालाबों और झीलों में पाया जाता है।
- उदाहरण: बतख पानी में तैरती है और क्वैक-क्वैक की आवाज़ करती है।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बतख संज्ञा स्त्री॰ [अ बत] हंस की जाति की पानी की एक चिड़िया । विशेष—इसका रंग सफेद, पंजे झिल्लीदार और चोंच आगे की और चिपटी होती है । चोंच ओर पंजे का रंग पीलापन लिए हुए लाल होता है । यह चिड़िया पानी में तैरती है और जमीन पर भी अच्छी तरह चलती है । इसका डीलडौल भार ी होता है, इससे यह न तेज दौड़ सकती है, न उड़ सकती है । तालों और जलाशयों में यह मछली आदि पकड कर खाती है । नगरों में भी इसे लोग पालते हैं । वहाँ नालियों के कीडे़ आदि चुगती यह प्रायः दिखाई पड़ती है ।