सामग्री पर जाएँ

बतासा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

बतासा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ बतास( = हवा)]

१. एक प्रकार की मिठाई । उ॰—कच्चे घडे़ ज्यों नीर, पानी के बीच बतासा ।—पलटू॰ बानी, भा॰ १, पृ॰ २२ । विशेष—यह चीनी की चाशनी को टपकाकर बनाई जाती है । टपकने पर पानी के वायुभरे बुलबुले से बन जाने हैं जो जमने पर खोखले और हलके होते है और पानी में बहुत जल्दी घुलते हैं । मुहा॰—बतासे सा घुलना = (१) शीघ्र नष्ट होना । (शाप) । (२) क्षीण और दुबला होना ।

२. एक प्रकार की आतशबाजी जो अनार की तरह छूटती है और जिसमें बडे़ बडे़ फूल से गिरते हैं ।

३. बुलबुला । बुद्- बुद । बुल्ला ।