बद्धगुदोदर
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बद्धगुदोदर संज्ञा पुं॰ [सं॰] पेट का एक रेग जिसमें हृदय ओर नाभि के बीच पेट कूछ बढ़ आता है ओर मल रुक रुककर थोड़ा थोड़ा निकलता है । विशेष— वैद्यक के अनुसार जब अँतड़ियों में अन्न मिट्टी, बालू आदि जमते जमते बहुत सी इकट्ठी हो जाती हैं तब मल बहुत कष्ट से थोड़ा निकलता है । चिकनी, चिपचिपी चीजें अधिक खाने से यह रोग प्रायः हो जाता है और इसमें वमन में मल की सी दुर्गंध आती है । इसे बद्धगुद भी कहते हैं ।