सामग्री पर जाएँ

बनिजना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

बनिजना पु † क्रि॰ स॰ [सं॰ वाणिज्य, हिं॰ बनिज + ना (प्रत्य॰)]

१. व्यापार करना । लेन देन करना । खरीदना और बेचना उ॰—(क) जो जस बनिजए लाभ तस पावए सूपुरुस मरहि गमार ।—विद्यापति, ४०३ । (ख) यह बनिजति वृषभान सुता तुम हम सोंवैर बढ़ावति ।—सूर (शब्द॰) । (ग) इनपर घर उत हैं घरा बनिजन आए हाठ । करम करीना बेचि कै उठि कै चालो बाट ।—कबीर (शब्द॰) ।

२. मोल ले लेना । अपने अधीन कर लेना । उ॰—(क) गातन ही दिखराइ बातन ही बनिजै बनिजारी ।—देव (शब्द॰) । (ख) थापन पाई थिर भया, सतगुरु दीन्ही धीर । कबीर हीरा बनिजिया, मानसरोवर तीर ।—कबीर॰ सा॰ स॰, पृ॰ ५ ।