बयाला
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बयाला † संज्ञा पुं॰ [सं॰ बाह्य + हि॰ आला]
१. दीवार में का वह छेद जिससे झाँककर बाहर की वस्तु देखी जा सके ।
२. ताख । आला ।
३. पटाव के नीचे की खाली जगह ।
४. किलों या गढ़ों में वह स्थान जहाँ तीपें लगी रहती हैं ।
५. कोठ की दीवार में वह छोटा छेद या अवकाश जिसमें से तोप का गोलं पार करके जाता है । उ॰— तिमि घरनाल और कर नालै सुतरनाल जंजालैं । गुर गुराब रहँकले भले तह लागे बिपुल बयालैं ।—रघुराज (शब्द॰) ।