बरताना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बरताना ^१ क्रि॰ सं॰ [सं॰ वर्तन या वितरण] सबको थोड़ा थोड़ा देना । वितरण करना । बाँटना । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।
बरताना ^२ क्रि॰ अ॰ [सं॰ वर्तन] बरताव करना । आचरण करना । उ॰—ज्ञान सु इंद्रिय पंच ये भिन्न भिन्न बरताहिं । सुंदर॰ ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ २४ ।
बरताना † ^३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वर्तन, हिं॰ बरतना]
१. व्यवहार । बरताव । उ॰—पिता आइ कीयौ संयोगा, यह कलियुग बरताना ।—सुंदर ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ८७४ ।
२. व्यवहार में आया हुआ वस्त्र । व्यवहृत वस्त्र आदि ।
३. व्यवहृत सामान । बर्तन आदि (हलवाई) ।