बरफी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बरफी संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰ बरफ़, बर्फ़ी] एक प्रकार की प्रसिद्ध मिठाई । विशेष—यह मिठाई चीनी की चाशनी में गरी या पेठे के महीन टुकड़े, पीसा हुआ बदाम, पिस्ता या मुँग आदि आथवा खोवा डालकर जमाई जाती है और पीछे से छोटे छोटे चौकोर टुकड़ों के रूप में काट ली जाती है । इसकी जमावट आदि प्रायः बरफ की तरह होती है । इसीलिये यह बरफी कहलाती है ।