बरवल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बरवल संज्ञा पुं॰ [देश॰] भेड़ की एक जाति । विशेष—इस जाति की भेड़ हिमालय पर्वत के उत्तर में जुमिला से किरंट तक और कमाऊँ से शिकम तक पाई जाती है । यह पहाड़ी भेड़ों के पाँच भेदों में से एक है । इसके नर के सिर पर दृढ़ सीगें होती हैं और वह लड़ाई में खूब टक्कर लगाता है । इसका ऊन यद्यपि मैदान की भेड़ों से अच्छा होता है, तो भी मोटा होता है और कंबल आदि बनाने के काम में ही आता है । इसका मांस खाने में रूखा होता है ।