सामग्री पर जाएँ

बरा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

बरा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ बटी] उड़द की पीसी हुई दाल का बना हुआ, टिकिया के आकार का एक प्रकार का पक्वान्न जो घी या तेल में पकाकर यों ही या दही, इमली के पानी में डालकर खाया जाता है । बड़ा । उ॰—(क) बरी बरा बेसन बहु भाँतिन व्यंजन बिविध अनगनियाँ । डारत खात लेत अपने कर रुचि मानत दधि दनियाँ ।—सूर (शब्द॰) । (ख) सो दारि भिजोइ धोइ पीसि के वाके बरा करति हती ।—दो सौ बावन॰, भा॰ १, पृ॰ १७३ ।

बरा † ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ बट] बरगद का पेड़ ।

बरा ^३ संज्ञा पुं॰ [देश॰] भुजदंड पर पहनने का एक आभूषण । बहुँटा । टाँड़ । उ॰—बाँह उसारि सुधारि बरा बर बीर छरा धरि ढूकति आवै ।—घनानंद, पृ॰ २१२ ।