बरियारा
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बरियारा संज्ञा पुं॰ [सं॰ वला] एक छोटा झाड़दार छतनारा पौधा जो हाथ सवा हाथ ऊँचा होता है । विशेष—इसकी पत्तियाँ तुलसी की सी पर कुछ बड़ी और खुलते रंग की होती हैं । इसमें पीले पीले फूल लगते हैं जिनके झड़ जाने पर कोदो के से बीज पड़ते हैं । वैद्यक में बरियारा कडुवा, मधुर, पित्तातिसारनाशक, बलवीर्य- वर्धक, पुष्टिकारक और कफरोधविशोधक माना जाता है । इसके पौधे की छाल से बहुत अच्छा रेशा निकलता है जो अनेक कामों में आ सकता है । इस पौधे को खिरेटी, बीजबंध और बनमेथी भी कहते है । पर्या॰—वाक्यपुष्पी । समांशा । विल्ला । वलिनी । वला । ओदनी । समंगा । भद्रा । खरककाष्टिका । कल्याणिनी । भद्रवला । मोटापाटी । बलाढया । शीतपाकी । वाक्यवाटी । निलया । वाटिका । खरयष्टिका । ओदनाह् वा । वातध्नी । कनका । रत्ततंदुला । क्रूरा । प्रहासा । वारिगा । फणि- जिह्विका । जयंती । कठोरयष्टिका ।