बलकना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बलकना क्रि॰ अ॰ [सं॰ वल्गन (=बढ़कर बोलना)]
१. उबलना । उफान खाना । खोलना ।
२. उमड़ना । उमगना । उमंग या आवेश में होना । जोश में होना । उ॰—(क) प्रेम पिए बर बारुणी बलकत बल न सँभार । पग डग मग जित तित धरति मुकुलित अलक लिलार ।—सूर (शब्द॰) । (ख) बलकि बलकि वोलति बचन ललकि ललकि लपटाति । बिहारी (शब्द॰) ।
३. बकना झकना । बढ़कर बोलना । उ॰—कहत है और करत है औरे बलकत फिरत अनेरा ।— भीखा॰ श॰, पृ॰ ४ ।