बलकुआ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बलकुआ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का बाँस । विशेष—यह चालीस पचास हाथ लंबा और दस बारह अंगुल मोटा होता है । इसकी गाँठें लंबी होती हैं जिनपर गोल छल्ला पड़ा रहता है । यह बहुत मजबूत होता है और पाइट बाँधने के काम के लिये बहुत अच्छा होता है । इसे भलुआ, बड़ा बाँस, सिल बरुआ आदि भी कहते हैं । यह पूर्वीय भारत में होता है ।