बसीठी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बसीठी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बसीठ + ई (प्रत्य॰)] दूत का काम । दौत्य । सँदेशा भुगताने का काम । उ॰—(क) हरि मुख निरखत नागरि नारि ।... हारि जोहारि जो करत बसीठी प्रथमहि प्रथम चिन्हार ।—सूर (शब्द॰) । (ख) बिकानी हरिमुख की मुसकानि ।......नैनन निरखि बसीठी कीन्हों मनु मिलयो पय पानि ।—सूर (शब्द॰) । (ग) सेतु बाँधि कपि सेन जिमि, उतरी सागर पार । गयउ बसीठी बीरबर जेहि बिधि बालिकुमार ।—तुलसी (शव्द॰) ।