बहुमूत्र
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बहुमूत्र संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक रोग जिसमें रोगी को मूत्र बहुत उतरता है । पेशाब अधिक आने का रोग । विशेष—यह रोग दो प्रकार का होता है । एक में तो केवल जल का अंश ही बहुत उतरता है, दुसरे में मूत्र के साथ शकंरा या मधु निकलता है । बहुमूत्र शब्द से प्राय: दूसरे प्रकार का रोग समझा जाता है । यह बहुत भयंकर रोग है और इसमें रोगी की आयु दिन प्रतिदन क्षीण होती चली जाती है । वैद्यक में यह प्रमेह के अंतर्गत माना गया है । विशेष—दे॰ 'मधुमेह' ।