बह्मनी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बह्मनी संमज्ञा स्त्री॰ [सं॰ ब्राह्मणी, अप॰ बम्हनी]
१. छिपकली की तरह का एक पतला कीड़ा । बभनी । विशेष—आकार में यह प्रायः छिपकली से आधा होता है । इसकी पीठ काली, दुम और मुँह लाल चमकीले रंग का होता है । इसकी पीठ पर चमकीली धारियाँ होती हैं ।
२. आँख का रोग जिसमें पलक पर एक छोटी फुंसी निकल आती है । बिलनी । गुहांजनी ।
३. वह गाय जिसकी आँख की बरोनी झड़ गई ही ।
४. हाथी का एक रोग जिसमें उसकी दुम सड़कर गिर जाति है ।
५. एक प्रकार का रोग जो ऊख को बहुत हानि पहुँचाता है ।
६. लाल रंग की भूमि ।