सामग्री पर जाएँ

बाँसी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

बाँसी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बाँस + ई (प्रत्य॰)]

१. एक प्रकार का मुलायम पतला बाँस जिससे हुक्के के नेचे आदि बनते हैं ।

२. एक प्रकार का गेहूँ जिसकी बाल कुछ काली होती है ।

३. एक प्रकार का धान जिसका चावल बहुत सुगंधित, मुलायम और स्वादिष्ट होता है । यह संयुक्त प्रांत (उत्तर प्रदेश) में अधिकता से होता है इसे बाँसफल भी कहते हैं ।

४. एक प्रकार की घास । इसके डंठल मोटे और कड़े होते हैं, इसीलिये पशु इसे कम खाते हैं ।

५. एक प्रकार का पक्षी ।

६. एक प्रकार पत्थर जिसका रंग सफेदी लिए पीला होता है और जो बड़ी बड़ी सिलों के रूप में पाया जाता है ।

७. बंसुरी । बाँसुरी ।