बाँहतोड़
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बाँहतोड़ संज्ञा पुं॰ [हिं॰] कुश्ती का एक पेंच । विशेष—इसमें जब गरदन पर जोड़ के दोनों हाथ आते हैं तब उन हाथों पर से अपना एक हाथ उलटकर उसकी जाँघ में अड़ा देते हैं और दूसरा हाथ उसकी बगल से ले जाकर गरदन पर से घुमाते हुए उसकी पीठ पर ले जाते हैं । फिर उसे टाँग पर मारकर गिरा देते हैं ।