बाकली
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बाकली संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ बकुल] एक प्रकार का वृक्ष जिसके पत्तो रेशम के कीड़ों को खिलाए जाते हैं । विशेष—यह वृक्ष बहुत ऊँचा होता है । इसकी लकड़ी भूरे रंग की और बहुत मजबूत होती है तथा खेती आदि के औजार बनाने के काम में आती है । इसकी छाल से चमड़ा भी सिझाया जाता है । यह आसाम और मध्यप्रदेश में बहुत अधिकता से होता है । इसे धौरा और बोंदार भी कहते हैं ।