सामग्री पर जाएँ

बागना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

बागना † ^१ क्रि॰ अ॰ [सं॰ बक ( = चलना)] चलना । फिरना । घूमना । टहलना । उ॰—देश देश हम बागिया ग्राम ग्राम की खोरि । ऐसा जियरा ना मिला जो लेइ फटकि पछोरि । कबीर (शब्द॰) ।

बागना ‡ ^२ क्रि॰ अ॰ [सं॰ वाक् ( = बोलना)]

१. कहना । बोलना । उ॰—जागत बागत सुख सपने न सोइहै जनम जनम जुग जुग जग रोइहै ।—संतबानी॰, भा॰ २, पृ॰ ८८ ।

२. बजना । ध्वनित होना । उ॰—(क) मेरा मन के मन सौ मन लागा । सबद के सबद सौं नाद बागा ।—दादू॰ बानी, पृ॰ ६२३ । (ख) पिय कौं ढूँढे बारी बागा ।—सुंदर ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ ३५१ ।

बागना ‡ क्रि॰ स॰ [सं॰ विकिरण]

१. छाँटना । छितराना ।

२. गिरना । फेकना ।