बाजना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बाजना ^१ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ बजना]
१. बाजे आदि का बजना । उ॰—गुंजत अलिंगन कुंज बिहंगा । बाजत बाजन उठत तरंगा ।—विश्राम॰ (शब्द॰) ।
२. लड़ना । भिड़ना । झगड़ना ।
३. कहलाना । प्रसिद्ध होना । पुकारा जाना ।
४. लगना । आघात पहुँचना । उ॰—उठि बहोरि भारुति युवराजा । हने कोपि तेहि घाव न बाजा ।—तुलसी (शब्द॰) ।
बाजना ‡ ^२ वि॰ बजनेवाला । जो बजता हो ।
बाजना ^३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ √ब्रज] जा पहुँचना । सामने मौजूद हो जाना । (क्व॰) ।