बाजूबंद
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बाजूबंद संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ बाजूबंद] बाँह पर पहनने का एक प्रकार का गहना जो कई आकार का होता है । इसमें बहुधा बीच में एक बड़ा चौकोर नग या पटरी होती है और उसके आगे पीछे छोटे छोटे और नग या पटरियाँ होती हैं जो सब की सब तागे या रेशम में पिरोई रहती हैं । बाजू । बिजायठ । भुजबद । उ॰—झबिया कर फूलन के बाजूबंद दोऊ । फूलन की पहुँची कर राजत अति सोऊ ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ४४० ।