बादना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बादना पु क्रि॰ अ॰ [सं॰ वाद + हि॰ ना (प्रत्य॰)]
१. बकवाद करना । तर्क वितर्क करना ।
२. झगड़ा करना । हुज्जत करना । उ॰— (क) बादहि सूद दिजन्ह सन हम तुम्ह तै कछु घाटि ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) बादति है बिन काज ही वृथा बढ़ावति रार ।—सूर (शब्द॰) ।
३. बोलना । ललकारना । उ॰— बादत बड़े सूर की नाई अबहिं लेत हों प्रान तुम्हारे ।— सूर (शब्द॰) ।